केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने किया जेल रोड चौराहे पर स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति का अनावरण 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 72.27 लाख की लागत से जेल रोड चौराहे पर स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति का अनावरण एवं म्यूजिकल फव्वारे का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा विवेकानन्द जयंती के उपलक्ष्य पर जेल रोड चौराहे का नाम स्वामी विवेकानंद चौराहा रखा गया।

केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने कहा कि विवेकानन्द जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अजय भटट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की घोषणा पर कार्य शीघ्र ही किया जायेगा इससे हल्द्वानी शहर का सौन्दर्यीकरण को चारचांद लगेंगे। इस अवसर पर मेयर डॉ जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जेल रोड चौराहे को स्वामी विवेकानंद चौराहा बनाए जाने को लेकर घोषणा की गई थी,  शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए चौराहों को चौड़ा करने के लिए सरकार के निर्देश पर नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। इसी दिशा में गुरूवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर शहरवासियों को इस सुंदर चौराहे की सौगात दी गई है, जिसमें म्यूजिकल फव्वारा, स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति और आई लव हल्द्वानी सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, साकेत अग्रवाल, डॉ अनिल कपूर डब्बू, हेमन्त द्विवेदी, तरूण बंसल, चतुर सिंह बोरा, पार्षद रवि जोशी, राजेन्द्र जीना, दिवाकर स्रोती, शान्ति भटट, प्रतिभा जोशी, मोहन पाठक, नीरज बिष्ट के साथ ही नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी के साथ ही गणमान्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Union Minister of State for Defense and Tourism unveiled the statue of Swami Vivekananda at Jail Road intersection Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More