उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने बृद्धाश्रम परिवार संग मनाया बारहवां स्थापना दिवस  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा अपना बारहवां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर बैंक के हल्द्वानी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जवाहर ज्योति, दमुआढूंगा स्थित आश्रय सेवा समिति बृद्धाश्रम परिवार में शारिरिक दुर्बलता, विकलांगता से प्रभावित लोगों के सहायतार्थ एक राहत  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

बैंक के हल्द्वानी परिक्षेत्र के प्रमुख, सहायक महाप्रबंधक के एम शर्मा,  मुख्य प्रबंधक एस एम श्रीवास्तव, कुलवंत सिंह रावत, शाखा तल्ली बमौरी के प्रबंधक दीपक पांडे द्वारा शारीरिक रुप से बाधित लोगों को फल वितरित एवं भोजन हेतु खाद्यान्न सामग्री वृद्धाश्रम प्रबंधन को देने के साथ ही आश्रम परिसर एवं यहाँ रह रहे लोगों हेतु स्वच्छता हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं। पेयजल, शयनकक्षों एवं शुद्ध पेयजल की अच्छी व्यवस्था की गई है। इस दौरान क्षेत्रीय प्रमुख के एम शर्मा द्वारा बताया गया कि बैंक अपने बैंकिंग और व्यावसायिक हितो के संवर्धन के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बैंक शाखा तल्ली बमौरी के प्रबंधक दीपक पांडे द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किये गए। कार्यक्रम में वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल, मनोज बिष्ट सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttarakhand Gramin Bank celebrated its twelfth foundation day with the Bridhashram family Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More