विजिलेंस ने रिश्वत के आरोप में एसीएमओ एवं लेखाकार को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह,खबर सच है संवाददाता यूएस नगर

रुद्रपुर। यहां विजिलेंस की टीम ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में छापा मारते हुए एसीएमओ डॉ तपन कुमार शर्मा व लेखाकार अनिल जोशी को 16000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान सीएमओ मनोज कुमार शर्मा भी मौजूद हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घोसी कुआं थाना खटीमा उधम सिंह नगर के रहने वाले श्री पूर्णागिरि देवभूमि उत्थान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मेहता ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी रोग के निदान हेतु उधमसिंह नगर के गांव में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रचार प्रसार की धनराशि का भुगतान करने के एवज में कमीशन मांगा जा रहा है। जिसके बाद ही ₹16000 की रिश्वत लेते हुए सीएमओ कार्यालय के लेखाकार अनिल जोशी और रिश्वत की मांग करने वाले एसीएमओ तपन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता राजेन्द्र सिंह मेहता पुत्र स्व0 शोबन सिंह मेहता निवासी गोसी कुआं थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर, अध्यक्ष (श्री पूर्णागिरी देवभूमि उत्थान समिति) से स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षय रोग के निदान हेतु उधम सिंह नगर के गांवों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कराये गये प्रचार प्रसार आदि की धनराशि का भुगतान कर उसमें कमीशन की मांग करते हुए अभियुक्त अनिल जोशी पुत्र शेखर चन्द्र जोशी लेखाकार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 32 वर्ष निवासी हल्दूचौड़ निकट रेलवे क्रांसिंग थाना लालकुआं जनपद नैनीताल को रिश्वत की धनराशि रू 16000/- लेते हुए रंगे हाथों तथा अभियुक्त तपन कुमार शर्मा पुत्र स्व0 आर आर शर्मा उम्र 48 वर्ष अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर निवासी मौ0 पक्का कटरा कोतवाली आंवला जनपद बरेली उ0प्र0 हाल निवास सरकारी क्वाटर पुराना जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय इन्द्रा चौक के पास रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर को रिश्वत की मांग करते हुए गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर धारा 7 भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) में मुकदमा पंजीकृत कर विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण नैनीताल, हल्द्वानी की अदालत में 9 मई को प्रस्तुत किया जाएगा। शिकायतकर्ता द्वारा भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध टोल फ्री नम्बर 1064 में भी शिकायत की गई थी, जिस पर जांच करते हुऐ आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया एवं ट्रैप की कार्यवाही की गई। ट्रैप टीम में अन्य सदस्य निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक विनोद कुमार यादव, हे0 का0 दीप जोशी, हे0 का जगदीश बोरा तथा का0 नवीन कुमार सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rudrpur news US nagar news Uttrakhand news Vigilance arrested ACMO and accountant on bribery charges

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More
उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More