10 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने पकड़ा सर्वे लेखपाल को 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। विजिलेंस की टीम ने एक सर्वे लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।शिकायतकर्ता द्वारा भ्रष्टाचार की रोकथाम हेतु हैल्प लाईन नं0 1064 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता द्वारा वर्ष 1991 में बंशीपुर हरबर्टपुर मे दो जमीनें खरीदी थीं, जो उनके नाम दर्ज थीं। जिनकी मृत्यु दिनांक 14.08.1996 को हो गयी थी, परन्तु दोनों जमीनों में अभी तक शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्यों के नाम वारिसान के रूप में दर्ज नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा खुलासा : किशोर के मोबाइल-लैपटॉप से मिले 100+ अश्लील वीडियो, STF जांच में चौंकाने वाले खुलासे

वारिसान में नाम दर्ज कराने के लिये करीब एक महीने पहले अपने क्षेत्र के पटवारी ओमप्रकाश ऐटनबाग क्षेत्र को दि0 12.04.2023 को शिकायतकर्ता ने अपने बडे भाई कमल नेगी के नाम से एक प्रार्थना पत्र और बताये गये कागजात पटवारी ओमप्रकाश को दिये और जमीनों में वारिसान मे नाम चढाने को कहा तो श्री ओमप्रकाश ने उससे 10 हजार रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सैक्टर देहरादून रेनू लोहनी द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र में अंकित आरोपों का संज्ञान लेते हुए गोपनीय रूप से जांच करायी गयी । जांचोपरान्त लगाये गये आरोग प्रथम दृष्टया सही पाये गये । जिस पर एक त्वरित ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा आज सोमवार अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र स्व0 वृज लाल निवासी केदारपुरम देहरादून हाल तैनाती सर्वे लेखपाल ऐटनबाग क्षेत्र तहसील विकास नगर को ट्रैप टीम द्वारा अपराहन लगभग 13:30 बजे शिकायतकर्ता से 10,000/रू0-( दस हजार रूपये) की रिश्वत ग्रहण करते हुए स्वतंत्र गवाहो के समक्ष रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून में आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशो0 अधि0 2018) पंजीकृत किया जा रहा है । उक्त सम्बन्ध में थाना सर्तकता अधिष्ठान, सैक्टर देहरादून में आरोपी के विरूद्व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। ट्रैप टीम के उत्साह वर्धन हेतु निदेशक सतर्कता महोदय द्वारा नगद पारितोषिक से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news Vigilance caught survey accountant taking bribe of Rs 10 Vigilance news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More
उत्तराखण्ड

भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया।   शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और […]

Read More