विजिलेंस ने रिश्वतखोर अधिशासी अभियंता के घरो की तलाशी से बरामद किए 23.97 लाख रुपए 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 

 

हल्द्वानी। रिश्वत लेने के आरोपी लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसके घरों की तलाशी लेने पर विजिलेंस को 23.97 लाख रुपए बरामद हुए हैं। आरोपित को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विजिलेंस के सीओ अनिल मनराल ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले एक ठेकेदार ने कार्यालय में पहुंचकर शिकायत कि थी कि लघु सिचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल पुत्र हरक सिंह निवासी लार्ड कृष्णा ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलैक्स बी-5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी उनसे घूस मांग रहा है। हल्द्वानी सेक्टर के विजिलेंस सीओ अनिल मनराल ने बताया कि कन्याल के देहरादून और हल्द्वानी आवास पर बुधवार देर रात तक तलाशी ली गई। देहरादून आवास से 16.73 लाख व हल्द्वानी आवास से 3.38 लाख रुपए मिले हैं। हल्द्वानी के ऊंचापुल स्थित जिस लघु सिंचाई कार्यालय में आरोपित बैठता था वहां से 3.86 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। आरोपित से पूछताछ जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Searching the houses of bribe taking executive engineer uttarakhand news Vigilance recovered Rs 23.97 lakh Vigilance recovered Rs 23.97 lakh by searching the houses of bribe taking executive engineer

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी वर्षा के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 7 सितंबर को जारी अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एसबीआई के शाखा प्रबंधक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई।उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

अति तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट के चलते ऊधमसिंह नगर में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उधमसिंह नगर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊधम सिंह नगर जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर […]

Read More