मंगलौर उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा, कांग्रेस ने लगाए शासन प्रशासन पर गंभीर आरोप 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

मंगलौर। हरिद्वार। हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के दौरान लिब्बरहेड़ी गांव से हिंसक झड़प की खबर आई है। यहां वोट डालने को लेकर आपस में दो दलों के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई।

जानकारी के अनुसार लिब्बरहेड़ी गांव के बूथ नंबर 53-54 पर बसपा और भाजपा के कार्य कर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन भी वहां पहुंचे और घायलों को साथ लेकर अस्पताल के लिए निकले। कांग्रेस ​प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे और शासन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। 

यह भी पढ़ें 👉  बलात्कार का आरोपी विचाराधीन कैदी न्यायिक बंदीगृह से हुआ फरार 

हिंसा की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और किसी तरह मामले को शांत किया। सभी घायलों को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया है। लिब्बरहेड़ी में मौजूद सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि दो दलों में मारपीट हुई है, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि लिब्बरहेड़ी गांव में एक पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से करीब 11 से 12 राउंड फायरिंग की गई है। गोली लगने से कई ग्रामीण घायल हुए हैं। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि घायल लोग किस पार्टी के हैं। उत्तराखंड कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- शर्मनाक घटना उत्तराखंड भाजपा सरकार में लोकतंत्र के पर्व वोटिंग के दौरान ऐसा माहौल होना भाजपा सरकार की विफलता को दर्शाता है। कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन द्वारा घायलों की मदद कर उनको अस्पताल पहुंचाने के साथ ही कहा शासन प्रशासन सो रहा है। कांग्रेस ने दूसरे पोस्ट में लिखा- अत्यंत दुखद घटना: मंगलौर विधानसभा जब शासन प्रशासन सरकार के दबाव में कार्य करता है तो उसके परिणाम कुछ ऐसे ही आते ही। भले हमारी आंखे नम हो जाए लेकिन हम कांग्रेस के लोग अपनी विधानसभा की जनता के साथ खड़े है उनकी हर संभव मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के कुछ जिलों में आज भी बारिश का येलो अलर्ट

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress made serious allegations against the administration Mangalore by-election police force deployed uttarakhand news Violence during by-election Violence during Mangalore by-election

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रदेशभर में अगले दो दिन वर्षा से राहत के बाद 17 सितंबर से एक बार फिर वर्षा की संभावना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। प्रदेशभर में अगले दो दिन वर्षा से राहत की संभावना है। दून समेत कुछ जनपदों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रह सकते हैं। 17 सितंबर से एक बार फिर प्रदेशभर में मानसून के सक्रिय होने और वर्षा की संभावना है।    शनिवार को […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ के लिए आज से आठ हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर भरेंगे उड़ान, यात्रा को मिलेगी रफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुद्रप्रयाग। आज से केदारनाथ के लिए आठ हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे। अब यात्रियों को धाम पहुंचने में आसानी होगी, साथ ही यात्रा को भी रफ्तार मिलेगी। अभी तक दो ही कंपनियां गुप्तकाशी और शेरसी से उड़ान संचालित कर रही थीं। शनिवार को छह […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी नैनीताल ने ली अधिकारियों की बैठक, गौला पुल की सुरक्षा हेतु कल सुबह तक सारी मशीनरी कार्यस्थल पर पहुंचाने हेतु किया निर्देशित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने देर सांय कैंप कार्यालय में आपदा से प्रभावित परिसंपत्तियों के पुन र्निर्माण की कार्ययोजना हेतु स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग व रेलवे विभाग व वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर गौला पुल की […]

Read More