लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में साप्ताहिक एंटी रैगिंग कार्यक्रमों का हुआ समापन

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में एन्टी रैगिंग प्रकोष्ठ द्वारा यूजीसी के निर्देशानुसार प्राचार्य के दिशानिर्देशन में 12 से 18 अगस्त 2023 तक एन्टी रैगिंग सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। एन्टी रैगिंग सप्ताह के प्रथम दिवस 12 अगस्त को एन्टी रैगिंग दिवस मनाया गया एवं नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का परिचय सत्र आयोजित कराया गया। 

इस दौरान एन्टी रैगिंग ओरिएन्टेशन कार्यक्रम के अंतर्गत एन्टी रैगिंग की जानकारी से अवगत कराया गया। 13 अगस्त को एन्टी रैगिंग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमे रैगिंग के विरुद्ध छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। 14 अगस्त को स्लोगन एवं लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शालिनी सनवाल बीए चतुर्थ सेमेस्टर को प्रथम स्थान, रंजना रावत बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर को द्वितीय स्थान, मानसी बिष्ट बीएससी षष्टम सेमेस्टर को तृतीय स्थान एवं रोहित नेगी बीए प्रथम सेमेस्टर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 15 अगस्त को महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं को एन्टी रैगिंग संबंधित लघु फ़िल्म एवं डॉक्यूमेंट्री मूवी दिखाई गई तथा एन्टी रैगिंग कानूनी पहलुओं सम्बन्धी वीडियो ऑनलाइन शिक्षण ग्रुपों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। 16 अगस्त को एन्टी रैगिंग निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सुशीला राणा बीए प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 17 अगस्त 2023 को एन्टी रैगिंग संगोष्ठी/वर्कशॉप का आयोजित किया जिसके मुख्य वक्ता  डी.एल. वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं एवं प्रभारी पुलिस चौकी हल्दूचौड़ सोमेंद्र सिंह, सीनियर सब इंस्पेक्टर विमल मिश्रा रहे, जिन्होंने छात्र-छात्राओं को एन्टी रैगिंग, नशा के दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम इत्यादि की विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई। एन्टी रैगिंग साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रंखला में अंतिम दिवस 18 अगस्त को एन्टी रैगिंग भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान यामिनी जोशी बीए प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान शालिनी सनवाल बीए चतुर्थ सेमेस्टर व लोकेश काण्डपाल बीए द्वितीय सेमेस्टर को संयुक्त एवं तृतीय स्थान बबीता सनवाल बीए चतुर्थ सेमेस्टर एवं अमित सिंह बीए द्वितीय सेमेस्टर ने संयुक्त रूप में प्राप्त किया। अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अंजु अग्रवाल द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर एंटी रैगिंग प्रभारी डॉ.जयचंद्र कुमार गौतम, सदस्य डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे, डॉ. राजेन्द्र कुमार सनवाल, प्रोफेसर राजकुमार सिंह, डॉ.हेमलता गोस्वामी, डॉ.पी.सागर, डॉ.सरोज पंत एवं विभिन्न संकायों के नामित सदस्य और छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे। साप्ताहिक कार्यक्रम का संचालन डॉ. जे के गौतम और डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news Weekly anti ragging programs conclLal Bahadur Shastri Government Post Graduate College Halduchod Weekly anti ragging programs concluded Weekly anti ragging programs concluded at Lal Bahadur Shastri Government Post Graduate College Halduchod

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More