साली को आई लव यू का मैसेज भेजने पर पत्नी पहुंची कोतवाली, पति के खिलाफ लगाया दहेज मांगने का आरोप  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। यहां पति द्वारा साली को मोबाइल फोन पर I LOVE YOU का मैसेज भेजने पर पत्नी बवाल करते हुए कोतवाली पहुंच गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के रुड़की कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी साली को मोबाइल फोन पर I LOVE YOU का मैसेज भेजा था। जब उसकी पत्नी ने यह मैसेज देखा तो पति और पत्नी के बीच खूब विवाद हुआ। पत्नी, पति पर दहेज का आरोप लगाकर कोतवाली पहुंच गई और जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। सूत्रों के अनुसार व्यक्ति की 22 साल पहले शादी हुई थी और उनका 20 साल का बेटा भी है। पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद भी चल रहा था। बेटे ने अपने पिता से पढ़ाई के लिए लैपटॉप मांगा तो पिता ने पत्नी को लैपटॉप खरीदने के लिए मायके से पैसे लाने की बात कही, जिस पर पत्नी ने मायके से रुपए लाकर अपने बेटे को लैपटॉप दिला दिया। इसी बीच पत्नी की शादीशुदा बहन ने बताया कि जीजा रात में उसे I LOVE YOU लिखकर मैसेज भेजता है। जिसको वह मानने को तैयार नहीं थी, लेकिन जीजा ने कई बार साली को मनाने का प्रयास किया। ऐसे में घर टूटने के कगार पर था और पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर अपने पति के खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को जैसे- तैसे करके शांत करवाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accuses husband of demanding dowry haridwar news Uttrakhand news Wife reaches police station for sending I love you message to sister-in-law

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More