मतदान प्रकिया की तैयारियों के साथ 888 पोलिंग पार्टियां जनपद की विधानसभाओं को हुई रवाना

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। जनपद में सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु जनपद मे 1008 पोलिंग बूथ स्थापित किये है जिस हेतु मतदान प्रकिया की सभी तैयारियां एमबी डिग्री कॉलेज में पूर्ण कर ली गई है। इसके तहत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की मौजूदगी में सभी विधानसभाओं की 888 पोलिंग पार्टियों को रविवार को एमबी डिग्री कॉलेज से रवाना किया। 

 
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि चुनाव को शन्तिपूर्ण, निर्विग्न, पारदर्शिता से चुनाव को सम्पन्न कराये जाने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। रविवार को पोलिंग पार्टियों को सभी सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। उन्होने कहा कि जनपद में 106 सैक्टर मजिस्ट्रेट तथा 35 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है एंव जनपद में 61 वनलेवल तथा 89 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन बनाये गये है, जिनके लिए सभी आवश्यक व्यवसथाऐ पूर्ण कर ली गई है इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाए के लिए 11 कम्पनियों की पैरामिलेट्री फोर्स, 1156 विभिन्न पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी, के जवान तैनात कर दिये गये है उन्होने ने कहा कि पोलिंग पार्टियों को जो दायित्व दिये गये है वे उन दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित मतदान टोलियों से कहा कि आपस में समन्वय बनाये रखने के लिए व्हाट्सप ग्रुप अवश्य बना लें तांकि सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके। उन्होने कहा कि मतदान शुरू होने से पहले 01 घण्टे पूर्व ही सभी व्यवस्थाऐ पूर्ण कर लें साथ ही ईवीएम, तथा वीवीपैट से कतई छेड़छाड़ न करें, इसके अलावा मतदाता सूची, मतदान रजिस्टर, सील, टैग व महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि सामग्री भली-भांति चैक करने के उपरान्त ही अपने गन्तव्यों को प्रस्थान करें। इस हेतु विशेष सर्तकता बरतें साथ ही मतदान दिवस पर मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति मे मौक पोल करने के उपरान्त ही मतदान प्रक्रिया शुरू कराना सुनिश्चित करें। साथ ही यदि किसी प्रकार की समस्यायें उत्पन्न होती है कन्ट्रोल रूम नम्बर 05946-220044, 280280 तथा टोल फ्री नम्बर 1950 पर सम्पर्क कर सकते है। तांकि समस्याओं का तत्काल निराकरण हों सके व चुनाव कार्य बाधित ना हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सम्बन्धित आरओ आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Election news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More