देहरादून। उत्तराखंड में केदारनाथ समेत चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर बनाई गईं 12 फर्जी वेबसाइट को साइबर सेल ने बंद कराया है। पिछले साल इस तरह की 64 फर्जी वेबसाइट बंद कराई गई थीं। साइबर थाने से ऐसे मामलों की लगातार निगरानी की जा रही है।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल के अनुसार, चारधाम दर्शन के लिए हेली बुकिंग के नाम पर ठगी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी हो रही है। दरअसल, सरकार ने केवल आईआरसीटीसी को, केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग के लिए अधिकृत किया है। https://heliyatra.irctc.co.in पर ही टिकट बुकिंग हो रही है। दूसरी वेबसाइट पर भरोसा नहीं करें। साइबर ठग हेली बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाने के साथ सोशल मीडिया पोर्टल पर भी पोस्ट डाल रहे हैं। पिछले महीने की 20 तारीख को केदारनाथ के लिए हेली सर्विस बुकिंग खोली गई, जो जून तक फुल हो चुकी हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर टिकट के स्लॉट फुल का साइबर ठग फायदा उठा रहे हैं। गूगल सर्च से टिकट बुकिंग के दूसरे विकल्प तलाशने वालों को ठग अपना निशाना बना रहे हैं। साइबर ठग फर्जी वेबसाइट के जरिए झांसा दे रहे हैं। साइबर थाने के डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा के अनुसार, साइबर अपराध समन्वय केंद्र के जरिए फर्जी वेबसाइट को बंद कराया जा रहा है। अब तक 76 फर्जी वेबसाइट बंद कराई जा चुकी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]