संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, उपचार हेतु भेजा हायर सेंटर   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां बम्बाघेर क्षेत्र में किराए पर रहने वाले क़ादिर नाम के एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गयी। जिसे रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण कर मनाया हरेला पर्व  

कादिर का उपचार करने वाले डॉक्टर पीयूष ने बताया कि युवक को उसका भाई परवेज उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचा था। उन्होंने बताया युवक के गोली सीने पर लगी है और गोली अंदर ही फंसी हुई है उन्होंने कहा की प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर के बम्बाघेर में क़ादिर नाम के युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि युवक मूल रूप काशीपुर का रहने वाला है। युवक रामनगर में मछली पकड़ने का कार्य करता है। जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया है और साथ ही मामले की जाँच भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news sent to higher center for treatment Uttrakhand news Youth shot under suspicious circumstances

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  प्रेम-प्रसंग : होम स्टे में […]

Read More