होटल में शराब पीने को मना करने पर युवकों ने शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी को चाकू मार किया घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां काठगोदाम क्षेत्र में शिक्षा विभाग के कर्मचारी को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। जिसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काठगोदाम के रहने वाले विक्रम सिंह ओखलकांडा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात हैं।
काठगोदाम न्यू टैक्सी स्टैंड के पास उनकी पत्नी खाने के एक होटल को चलाती हैं। देर रात तीन युवक शराब की बोतल लेकर उनकी दुकान पर आए और खाने का आर्डर दिया। साथ ही शराब पीने की जिद्द की। विक्रम ने जब युवकों को शराब पीने से मना किया तो विवाद बढ़ गया और युवकों ने विक्रम के साथ धक्का मुक्की और बदतमीजी करते हुए चाकू से हमला कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से विक्रम को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि घायल का उपचार सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है। जल्द ही चाकू मारने वाले युवकों को गिरफ्तार किया जायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More