नशा मुक्ति केंद्र में तोड़फोड़ कर फरार हुए 19 मरीज, 3 लोगों का रहा है अपराधिक रिकॉर्ड  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां नशा मुक्ति केंद्र में तोड़फोड़ कर 19 मरीज फरार हो गए। फरार लोगो में 3 लोगों का रहा है अपराधिक रिकॉर्ड। केंद्र के संचालक ने पुलिस को इस मामले में तहरीर सौंप दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के कमालुआगंजा रोड पर साईं फाउंडेशन नाम से नशा मुक्ति केंद्र है। इस नशा मुक्ति केंद्र से तोड़फोड़ कर करीब 19 लोग फरार हो गए, फरार लोगो में से 3 लोगों का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी बताया जा रहा है। केन्द्र के मैनेजर ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। नशा मुक्ति केंद्र में करीब 35 से 40 लोगों को नशा मुक्ति के लिए भर्ती किया गया था। कल शनिवार की शाम भर्ती कुछ लोगों ने कर्मचारियों के साथ हुड़दंग शुरू कर दिया और मारपीट के बाद एक खिड़की को तोड़कर 3 मौके से फरार हो गए जिसके बाद केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। मौका देखकर 16 अन्य जो मरीज थे वह भी खिड़की के रास्ते बाहर निकल गए। केंद्र के मैनेजर ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस केंद्र के संचालक व अन्य लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 19 patients absconded after ransacking the drug de-addiction center 3 people have criminal record Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More