जिलाधिकारी ने हल्द्वानी विधायक व अफसरों के साथ किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश व अफसरों के साथ कई आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
 
इस दौरान विधायक ने बताया कि चौफुला जंगलात चौकी के पास बरसात के समय पहाड़ से आने वाला पानी और मलबा फैल जाता है। जिससे वहां रहने वाले लोगों के घरों में इस बरसाती नाले से खतरा बना रहता है। साथ ही चौफुला से चंबल पुल तक नहर कवरिंग कार्य के बाद से पानी की निकासी न होने से भी क्षेत्र में समस्या हो रही है। समस्या के स्थाई और तात्कालिक समाधान
हेतु जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम को स्थानीय लोगों ने भी सुझाव भी दिए। तात्कालिक समस्या के समाधान हेतु डीएम ने कहा कि क्षेत्र में अलर्ट के दौरान हर समय मौके पर जेसीबी मशीन तैनात रहेगी ताकि यथा शीघ्र हर प्रकार की समस्या का समाधान किया जा सके। इसके साथ ही पूर्व में सिंचाई विभाग द्वारा जंगलात चौकी से चौफुला होते हुए जल निकासी के लिए नाले निर्माण का कार्य प्रस्तावित कर शासन को स्वीकृति हेतु भेजा गया है जिसकी लागत लगभग एक करोड़ रुपए है। विभाग द्वारा टेंडर भी कर लिया गया है। इसी के साथ डीएम ने नाले से ऊपर 70 मीटर क्षेत्र में वन और सिंचाई विभाग को संयुक्त सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा। लोगों का कहना था कि अगर नाले को ऊपर से डायवर्ट कर दिया जायेगा तो नीचे की ओर पानी भी कम आएगा और आबादी सुरक्षित रहेगी।
 
सिंचाई विभाग द्वारा स्थाई समाधान के लिए तैयार की गई कार्य योजना के तहत जंगलात चौकी के अपस्ट्रीम में नाले के दोनो पार्श्व में 10.00 मी० लम्बाई में आर०आर० स्टोन मैशनरी 15 की दीवार नाले के दोनो साइड लगाने का प्राविधान किया गया है। तथा जंगलात चौकी से चौफुला चौराहा तक 250.00 मी० लम्बाई में सड़क की खुदाई कर 1.20 मी डाया का ह्यूम पाइप डालकर जल निकासी का प्राविधान किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Magistrate Nainital Vandana Singh District Magistrate visited disaster affected areas along with Haldwani MLA and officers Haldwani news MLA Haldwani Sumit Hridayesh uttarakhand news Visited disaster affected areas

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More