हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 

हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के एक कारोबारी सुनील को उन्होंने चार लाख रुपये का भुगतान करना था। शनिवार देर रात वह दून से चले और रविवार सुबह करीब चार बजे हल्द्वानी बस अड्डे पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  गर्भवती महिला की मौत पर PSP अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप  

यहां बस से उतरते ही एक युवक ने चाकू की नोक पर विकास से पैसों की मांग की। विरोध करने पर उसने विकास के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू युवक के नाभि के पास लगा है। एक राहगीर चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा और गंभीर घायल को डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। विकास के मुताबिक उसके बैग से चार लाख रुपये गायब हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत 

एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज से हमलावर की तलाश के साथ ही रकम गायब होने की भी जांच की जा रही है। घायल होने से विकास ज्यादा जानकारी नहीं दे पाया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियों में मनमानी पड़ेगी भारी : सड़क जाम और देर रात डीजे पर पुलिस सख्त 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News Haldwani Bus Station Haldwani news Hindi News knife attack on youth from Pauri News from the hills News From the Pahad Youth from Pauri stabbed at Haldwani bus station; claim made that ₹4 lakh went missing from his bag. Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पौड़ी से आये युवक पर चाकू से हमला बैग से चार लाख रुपये गायब हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी बस अड्डा ₹4 lakh missing from bag

More Stories

उत्तराखण्ड

उक्रांद ने नैनीताल में फूंकी संगठन विस्तार की नई ऊर्जा, बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा दल का दामन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने नैनीताल जिले में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को संकल्प बैंक्वेट हॉल, पीलीकोठी, मुखानी, हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, ट्रांजिट कैंप कोतवाल समेत चार अधिकारियों के तबादले 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तबादलों का दौर तेज हो गया है। इस बार पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से ऊधमसिंह नगर जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के चार अधिकारियों के स्थानांतरण किए […]

Read More
उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान : विधायक सुमित हृदयेश ने घेरा भाजपा सरकार को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण और जनभागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से आज नारीमन चौराहा, काठगोदाम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, काठगोदाम एवं हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का विधिवत शुभारंभ हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने […]

Read More