शैमफोर्ड स्कूल के 22 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एक बार फिर से शैमफोर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा में रुद्राक्ष बिष्ट, काजल जोशी, नव्य भोज, पाखी जोशी, सौरभ पांडे, रुद्राक्ष गुरुरानी, तनुजा जुकरिया, गर्वित चंदोला, खुशी चौबे, आयुष बहुगुणा, यश रौतेला, भावेश ने आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा में प्रियांशी बिष्ट, सचिन कांडपाल, पीयूष पपोला, कुशाग्र राठौर, यशवर्धन सिंह माजिला, अक्षत बहुगुणा, अखिलेश सिंह भाकुनी, ललित सिंह मेहरा, प्रांजल सिंह करायत, , सौरभ डसीला एवं ने आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। 

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, ऐकडेमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रधानाचार्य संतोष पांडे, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया और इसे विद्यालय व क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने बताया कि शैमफोर्ड विद्यालय की स्थापना के अल्प समय में ही विद्यालय से छात्रों का चयन एनआईटी, आरआईएमसी (RIMC), नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल जैसे उच्च शैक्षणिक संस्थानों के लिए हुआ है। 22 विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण होना विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को प्रदर्शित करता  है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन करता है और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करते रहता है। उन्होंने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकानाएं दी और सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 22 students of Shamford School passed All India Sainik School Entrance Examination Haldwani news Shamford school Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का रविवार को अपने गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालधनचौड़ से हल्द्वानी तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More