उधमसिंह नगर की ऐतिहासिक धर्मस्थली नानकमत्ता में 1 से 3 दिसम्बर तक आयोजित होगा 3 दिवसीय “किताब कौतिक”

ख़बर शेयर करें -

   

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता ऊधमसिंह नगर

उधमसिंह नगर। “पढ़ने लिखने की संस्कृति” को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “किताब कौतिक” अभियान के तहत टनकपुर, बैजनाथ, चम्पावत, पिथौरागढ़, द्वाराहाट और भीमताल के बाद उधमसिंह नगर जिले में पहली बार ऐतिहासिक धर्मस्थली नानकमत्ता में 1, 2 और 3 दिसम्बर 2023 को 3 दिवसीय “किताब कौतिक” आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से कई प्रसिद्ध साहित्यकार, रंगकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी नानकमत्ता पहुंचेंगे। यह अभियान टीम कुमाउनी आर्काइव्स , क्रिएटिव उत्तराखंड आयोजित कर रही है। नानकमत्ता के आयोजन के साथ कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में यह आयोजन संपन्न हो जाएगा। अगले चरण में गढ़वाल मंडल में विभिन्न स्थानों पर “किताब कौतिक” के आयोजन की योजना है।

यह भी पढ़ें 👉  दोस्त के ऑफिस में विवाद के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कार्यक्रम के संयोजक हेम पंत ने बताया कि नानकमत्ता किताब कौतिक के दौरान 60 प्रकाशकों की लगभग 65,000 पुस्तकें, साहित्यिक परिचर्चा, स्कूलों में कैरियर काउन्सलिंग, पुस्तक विमोचन, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विज्ञान कोना, दूरबीनों से तारा अवलोकन, नेचर वॉक, पक्षी अवलोकन, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल व प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बातचीत होगी। स्कूली बच्चों के क्विज, ऐपण, फोटोग्राफी, चित्रकारी और कविता वाचन प्रतियोगिताएं होंगी। पहले दिन 1 दिसंबर को गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा के विभिन्न विद्यालयों में स्वरोजगार, स्थानीय पर्यटन, लोककला, चित्रकारी, अभिनय आदि विषयों पर “कैरियर काउंसिलिंग सत्र” आयोजित किए जाएंगे। 2 और 3 दिसंबर दिसंबर को श्री गुरुनानक देव डिग्री कॉलेज, नानकमत्ता साहिब में वृहद पुस्तक मेला और साहित्यिक सत्र होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 3 day “Kitab Kautik” will be organized from 1st to 3rd December at Nanakmatta nanakmatta news the historical religious place of Udhamsingh Nagar US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More