जिले भर में पूरे हर्षोंल्लास के साथ मनाया जायेगा 74वां गणतन्त्र दिवस  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। राष्ट्र का 74वां गणतन्त्र दिवस जिले भर में पूरे हर्षोंल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिला प्रशासन की ओर से गणतन्त्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी व अशोक कुमार जोशी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

जिसमें निर्णय लिया गया कि 25 व 26 जनवरी को सायं छह बजे से रात्रि 11 बजे तक सरकारी, अद्र्व सरकारी भवनों को कम वोल्टेज के एलईडी लगाकर प्रकाशमान किया जायेगा। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद् 25 व 26 जनवरी को सायं छह बजे से रात्रि 11 बजे तक लाउड स्पीकर के माध्यम से देश भक्ति गीत एवं मुख्य चौराहों को प्रकाशमान करेंगे। समस्त सरकारी एवं अद्र्धसरकारी कार्यालयों में प्रात: 09:30 बजे ध्वजारोहरण किया जायेगा। इसके उपरान्त 10:30 बजे महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण एवं 11 बजे मल्लीताल फ्लैट्स में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। मैदान में पुलिस परेड का आयोजन किया जायेगा। परेड में पुलिस जवानों के साथ ही होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सार्वजनिक स्थलों, स्मारकों व महानुभावों की मूर्तियों, सफाई के साथ ही रंगारोगन करायें एवं क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलायें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द, उप जिलाधिकारी राहुल साह, योगेश मेहरा, लोनिवि अधिशासी अभियन्ता संजय पाण्डे, सहायक अभियन्ता प्राख प्रकाश चन्द्र उप्रेती, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद् पूजा, सीपीओ कमांडर जय भवान सिंह, सूबेदार किशन सिंह, एओ जिला पंचायत अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट, खेल अधिकारी कुमार गौरव खोलिया, कोषाधिकारी मनोज शाह, एलडीए सीएम साह, खण्ड शिक्षाधिकारी मान सिंह, पूर्व विधायक नरायण सिंह जन्तवाल आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 74th Republic Day will be celebrated with full enthusiasm across the district nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हॉस्टल और पीजी की आड़ में होने वाली मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए दून पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल और पीजी खंगाले।चेकिंग के दौरान […]

Read More