रुद्रपुर। सिडकुल स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी के मैनेजर के साथ ट्रेडिंग के नाम पर 20.49 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। ठगों ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर तगड़ा मुनाफा कमाने का झांसा दिया था।पीड़ित की तहरीर पर पंतनगर स्थित थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूल ग्राम पकरी फतेहपुर बिहार हाल मेट्रोपोलिस निवासी रवि शंकर पुत्र श्रीनिवास सिंह जो सिडकुल की एक ऑटोमोबाइल कंपनी में मैनेजर है ने साइबर पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 10 जनवरी को उन्होंने एक सोशल मीडिया साइट्स पर एक ट्रेडिंग का विज्ञापन देखा और उसमें दिए लिंक पर क्लिक करने पर वह एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ गया। इस बीच ग्रुप एडमिन कथित आस्था शर्मा ने खुद को एक ट्रेडिंग कंपनी का मैनेजर बताया। इसके बाद एक लिंक भेज कर एक एप्लीकेशन डाउनलोड कराया गया। आरोप है कि यहां ट्रेड खरीदने को पहले उन्हें एक बैंक खाते में रकम जमा करने को कहा। इस पर विश्वास कर उन्होंने 14 जनवरी से 13 मार्च तक कुल 11 ट्रांजेक्शन कर 20,49,999 रुपये जमा कराए। उन्होंने बताया इस रकम के एवज में उन्हें 67 लाख रुपये का लाभ दिखाया गया। जब उन्होंने रकम निकासी करने को कहा तो उन्हें टैक्स देने को कहा गया। वहीं ऐप से निकासी करने की कोशिश करने पर ग्रुप से रिमूव कर दिया और ऐप पर आईडी ब्लॉक कर दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया है। पीड़ित ने जिस बैंक खाते में रकम भेजी है। उसे ट्रैक किया जा रहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]