गोपेश्वर के पास एक स्कूल बस में लगी आग, पुलिस ने सभी बच्चों को बस से सुरक्षित निकाला बाहर

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

चमोली। यहां हल्दापानी गोपेश्वर के पास एक स्कूल बस में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं पुलिस ने बस चालक और स्कूल प्रबंधक को थाने में बुलाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 29 अगस्त को जब पुलिस उपाधीक्षक जनपद मुख्यालय से मीटिंग समाप्त होने के बाद कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे तो रास्ते में हल्दापानी (गोपेश्वर) के पास क्राइस्ट एकेडमी की बस जो बच्चों को लेकर जा रही थी में अचानक आग लग गयी व कुछ ही सेकंडो में गाडी में धुंआ ही धुंआ हो गया व बच्चे चीखने-पुकारने लगे। जिसपर तत्काल पुलिस उपाधीक्षक द्वारा अपना वाहन रुकवाकर स्कूल बस में सवार सभी 30 बच्चों का रेस्क्यू कर वाहन से सकुशल बाहर निकाला। 

यह भी पढ़ें 👉  मातृभूमि, मां व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के आदेशानुसार पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत स्कूल बसों की चैकिंग कर उसमें मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं की भी पूरी जांच की जाएगी ताकि बच्चों की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके। इसमें किसी भी स्तर पर कोई भी ढिलाई अथवा छूट नहीं दी जाएगी। निर्धारित नियमों की उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर संबंधित बस व विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूली बस चालकों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A fire broke out in a school bus near Gopeshwar chamoli news the police rescued all the children from the bus Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More