एक दिवसीय हल्द्वानी आगमन पर बड़ी संख्या में हरि भक्तों ने किया परम पूज्य महाराज श्री का भव्य स्वागत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। एक दिवसीय हल्द्वानी आगमन पर बड़ी संख्या में हरि भक्तों ने परम पूज्य महाराज श्री का भव्य स्वागत किया । दिनभर में हज़ारों भक्तों के साथ-साथ सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल व कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, भाजपा व कांग्रेस के अनेक प्रमुख राजनेता, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व अधिकारी भी महाराज के स्वागत में व दिव्य अमृत वचनों को सुनने के लिए उपस्थित रहे। इस दौरान नगरमें दस स्थानों पर महाराज श्री का पावन जन्मोत्सव अग्रिम रूप से मनाया गया। महाराज जी आज शुक्रवार को प्रातः 9 से 9.30 बजे तक किच्छा, 10 से 10.15 लालपुर, 10.30 से 11 बजे मार्ग में अनेक स्थानों पर, 11 से 12 बजे दानपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार में, सांय अनेक स्थानों से होकर रूद्रपुर में स्वागत एनक्लेव में रात्रि विश्राम करेंगे। 

 
बताते चलें कि परम पूज्य महाराज श्री का पावन प्राकट्योत्सव 12 जून को प्रातः 8 बजे से 1 बजे तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों, सैनिकों, सुरक्षा कर्मियों, समाज के रीयल हीरोज के सम्मान में शौर्य सम्मान दिवस के रूप में मनाने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों, शहीद परिवारों, सैनिकों, सुरक्षा कर्मियों व डॉक्टरों को महाराज श्री द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। 9 से 12 जून को श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी काशीपुर उत्तराखंड के निकट एएनझा इन्टर कॉलेज के मैदान में विराट धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी धर्म प्रेमी हरि भक्त सप्रेम आमंत्रित हैं। धर्म सम्मेलन स्थल में रहने की व भण्डारे की भी समुचित व्यवस्था की गई है। देश के अनेक प्रमुख संत, प्रमुख राजनेता, सुप्रसिद्ध भजन गायक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रसिद्ध कलाकार भी पहुँचेंगे। 9-11 जून दिव्य प्रवचन सांय 3-5 बजे। 11 जून विशाल कलश यात्रा एंव तिरंगा यात्रा प्रातः 7 बजे होगी। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a large number of Hari devotees A large number of Hari devotees gave a grand welcome to Param Pujya Maharaj Shri on his one-day arrival in Haldwani gave a grand welcome Haldwani news one-day arrival in Haldwani Param Pujya Swami Hari Chaitanya Puri Ji Maharaj Religious News uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक दिवसीय हल्द्वानी आगमन किया भव्य स्वागत धार्मिक न्यूज परम पूज्य स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज बड़ी संख्या में हरि भक्त हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More