उत्तरकाशी के गंगनानी में गंगोत्री जा रहा एक प्राइवेट कम्पनी का हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
उत्तरकाशी। यहां सुबह लगभग 9 बजे उत्तरकाशी के गंगनानी में एक प्राइवेट कम्पनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर तीर्थस्थल गंगोत्री की ओर जा रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहाहै कि हादसा भागीरथी नदी के किनारे हुआ, जहां मलबा बिखरा पड़ा है।
 
गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी उत्तरकाशी को तत्काल मौके पर रवाना होने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए कई टीमों को सक्रिय कर दिया है। पुलिस बल, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन की करत टीम 108 एंबुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी, बीडीओ भटवाड़ी और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर रवाना की गई हैं।
 
घटना स्थल कठिन भू-भाग में स्थित है जिससे राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है, लेकिन प्रशासन पूरी मुस्तैदी से राहत और बचाव कार्य में जुटा है। अभी तक हादसे के कारण और हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और राहत कार्यों में बाधा न पहुंचाएं। हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A helicopter of a private company going to Gangotri crashed in Gangani of Uttarkashi Accident news uttarakhand news Uttarkashi news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More