तेज चलते वाहन ने ली बच्चे की जान,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। नेशनल हाईवे 309 पर स्थित ग्राम सुंदरखाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में पर्वतीय क्षेत्र को जा रही एक यात्री बस के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बच्चे की मौत हो गई।  घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाते हुए प्रदर्शन करने के साथ ही बस मालिक व चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुंदरखाल निवासी गणेश सिंह का सात वर्षीय पुत्र पीयूष ग्राम ढिकुली स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो का छात्र है, जोकि स्कूल से बस में सवार होकर घर की ओर आ रहा था, इसी बीच जैसे ही उक्त बच्चा अपनी बस से उतरकर घर को जाने की तैयारी में था, तभी पीछे से आ रही एक अन्य बस के चालक ने उसे अपनी चपेट में लेकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना पर मौजूद परिजन व अन्य लोग घायल किशोर को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A speeding vehicle killed a child Accident news angry villagers blocked the highway ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More