रुद्रपुर। यहां पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर किच्छा अस्पताल पहुंचाया, जहां से चार घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:45 बजे NH-74 पर तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुटने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने बबीता नाम की महिला को मृत घोषित कर दिया। बबीता अपने पति और अन्य परिजनों के साथ मुरादाबाद स्थित मायके जा रही थी। हाल ही में उसके भाई का निधन हुआ था जिसके चलते वह अपने परिवार से मिलने जा रही थी। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। उप प्रधान संगठन सितारगंज ने ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के अधिकार एवं उनकी भूमिका सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पंचायती राज्य अधिनियम धारा 31 के अंतर्गत उप प्रधानों को प्रदत्त अधिकारों का प्रभावी रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]