देहरादून। देहरादून जनपद के देहरादून-राजपुर क्षेत्र शिखर फाल के पास एक थार वाहन गहरी खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसडीआरएफ ने गहरी खाई से तीन घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। घटना में एक युवती और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार (आज) प्रातः 03:00 बजे सीसीआर देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि राजपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखर फॉल के पास एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक लक्ष्मी रावत के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उप करणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। वाहन थार यूके 01D3333 शिखर फॉल के पास अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त वाहन में 05 लोग (03 पुरूष, 02 महिला) सवार थे। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप की सहायता से गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुँच बनायी। एसडीआरएफ टीम द्वारा 03 घायलों (02 पुरुष, 01
महिला) को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया जबकिं 01 पुरुष व एक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिनके शवो को वैकल्पिक मार्ग से होते मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]