दो स्कूटियों की टक्कर में एक युवक तथा एक युवती की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। देहरादून जिले के चित्रकूट अखंड आश्रम के सामने हरिद्वार रोड ऋषिकेश के पास दो स्कूटियों का एक्सीडेंट हो गया जिसमें एक युवक तथा एक युवती की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में कोतवाली ऋषिकेश को सूचना मिली कि चित्रकूट अखंड आश्रम के सामने हरिद्वार रोड ऋषिकेश के पास दो स्कूटियों का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके से सभी घायलों को तत्काल एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ उपचार के दौरान दुर्घटना में घायल एक युवक रितिक कश्यप पुत्र मुकेश निवासी काले की ढाल, सरोवर नगर, ऋषिकेश देहरादून उम्र 22 वर्ष तथा एक युवती आरती पुत्री प्रकाश चन्द्र निवासी आम पड़ाव इंदिरा नगर कोटद्वार उम्र 20 वर्ष की मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित कर पंचायतनामे की कार्रवाई के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जबकि इस दुर्घटना मे अंकित पुत्र अतर सिंह निवासी काले की ढाल, सर्वहारा नगर, ऋषिकेश, देहरादून उम्र 19 वर्ष, तरुण पुत्र सत्येंद्र निवासी काले की ढाल सर्वहारा नगर ऋषिकेश देहरादून, उम्र 18 वर्ष, दक्ष पुत्र स्वर्गीय टीनू निवासी काले की ढाल सर्वहारा नगर ऋषिकेश, देहरादून उम्र 16 वर्ष व विशाल पुत्र त्रिलोकी राजभर निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश उम्र 23 वर्ष घायल हो गये।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man and a girl died in a collision between two scooters dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More