नाली के पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में भीड़ ने हमला कर मार डाला युवक को

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार के लंढौरा में रंजिश के चलते मारपीट में घायल महिला का मेडिकल कराकर लौट रहे लोगों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में घायल एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

रविदास बस्ती निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बस्ती में कुछ लोगों से नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी विवाद में बीचबचाव के दौरान उसकी चाची सीतो तथा परिवार की एक अन्य महिला रोशन घायल हो गईं। मामले में हस्तक्षेप करने पर दूसरे पक्ष ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। परिवार के लोग घायल महिलाओं को उपचार के लिए मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उनका मेडिकल परीक्षण तथा उपचार कराया गया। आरोप है कि रात को जब अस्पताल से लौट रहे थे तो लंढौरा-मंगलौर मार्ग पर ईंट-भट्ठे के पास घात लगाए आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हुए हमले में उसका भाई सूर्य गंभीर घायल हो गया। उधर, आरोपी खेतों के रास्ते फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को देकर घायल सूर्य को मंगलौर सामुदायिक अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों प्रदीप, विपिन उर्फ रावण, शुभम, रिंकी, विपिन, शेखर, नवीन, रवि, धर्मेंद्र, रोहित, सागर, वासु तथा अन्य अज्ञात सभी निवासी रविदास बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man was attacked and killed by a mob over a dispute over drainage crime news haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More