आलू फल व्यापारी एसोसिएशन ने किया कृषि विपणन बोर्ड के नवनियुक्तअध्यक्ष का स्वागत 

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। आलू फल व्यापारी एसोसिएशन द्वारा मंगलवार (आज) नवीन मंडी परिसर के संगठन कार्यालय में अध्यक्ष कृषि विपणन बोर्ड उत्तराखंड डॉक्टर अनिल कुमार डब्बू का स्वागत किया गया। जिसके बाद डॉ अनिल डब्बू द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

इस दौरान आलू फल व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशव दत्त पलडिया, महामंत्री दीपक पाठक, कनिष्क उपाध्यक्ष दुर्गा दत्त तिवारी, संयुक्त मंत्री चरणजीत सिंह बिंद्रा, संगठन मंत्री सज्जाद अली, कोषाध्यक्ष नीरज प्रभात गर्ग, लेखा निरीक्षक नंदा वल्लभ बृजवासी द्वारा अध्यक्ष कृषि विपणन बोर्ड उत्तराखंड को मंडी में व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु एक मांग पत्र सौंपते हुए संगठन कार्यालय में एक हाल के लिए 10 लख रुपए की मांग व लाइसेंस धारी व्यापारियों के लिए दुकानों व विक्रय स्थल की अत्यंत आवश्यकता के बारे में अवगत कराया गया। विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अनिल कपूर डब्बू ने संगठन को यह आश्वासन देते हुए कहा कि व्यापारियों, किसानों व मजदूर के हित में हर संभव कार्य किया जाएगा और नवीन मंडी को स्वच्छ व आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की पूरी कोशिश की जाएगी। इस दौरान संगठन के संरक्षक भुवन चंद्र तिवारी, देवानंद सिंधी, लक्ष्मीकांत गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह फर्षवान, सुंदरलाल मौर्य, हरिश्चंद्र दुर्गापाल, जगदीश बिनवाल, अनिल असवानी, भुवन जोशी, मनोज मेलकानी, गोपाल देवलिया, पुरनचंद जोशी, आवेश गर्ग, संजय पार्वती, विपिन दानी, नवीन दानी, नवीन गोस्वामी, कुंदन नेगी सहित अनेकों व्यापारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: aalu fal Traders Association welcomed the newly appointed Chairman of Agricultural Marketing Board Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More