पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास पिकअप वाहन और स्कूटी की तेज टक्कर हुई। हादसे में स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल आपातकालीन सेवा को दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उक्रांद ने नैनीताल में फूंकी संगठन विस्तार की नई ऊर्जा, बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा दल का दामन

अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक की हालत की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अनुपम नेगी (25) पुत्र स्व. अर्जुन सिंह नेगी के रूप में हुई है। अनुपम हाल निवासी सर्किट हाउस पौड़ी था, जबकि उसका मूल गांव बैंग्वाड़ी बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वेनू अग्रहरी ढींगरा बनीं उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नई अध्यक्ष 

युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। हादसे ने परिवार और ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। जिला अस्पताल पौड़ी के पीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल ने युवक की मौत की पुष्टि की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report a pickup and a scooter collided A young man died in a head-on collision between a pickup and a scooter Devbhoomi News Hindi News killing a young man News from the hills News From the Pahad Pauri news Road Accident uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज पिकअप और स्कूटी की भिड़ंत पौड़ी न्यूज युवक की मौत सड़क दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल : सरकार के खिलाफ निकाला विरोध मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर आरोपों को लेकर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व एवं विधायक सुमित हृदयेश और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित […]

Read More
उत्तराखण्ड

“प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग फॉर एकेडमिक सपोर्ट” विषय पर चार दिवसीय आवासीय राज्य कार्यशाला का भीमताल में शुभारंभ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    भीमताल। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड द्वारा स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के सहयोग से डायट भीमताल में “प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग फॉर एकेडमिक सपोर्ट” विषय पर चार दिवसीय (16 से 19 नवंबर) आवासीय राज्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। जिसमें कुमाऊँ मंडल के […]

Read More
उत्तराखण्ड

मिशन 2027: भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारी, हारी हुई 23 सीटों पर रहेगा खास फोकस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लगातार सत्ता में वापसी के साथ इस बार पहले से बड़ी जीत दर्ज करने के लक्ष्य के साथ भाजपा द्वारा संगठन को सक्रिय करने और चुनावी […]

Read More