हल्द्वानी के अभय टॉपर बने इंडियन इकॉनोमिक सर्विस (IES) में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जिंदगी में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो और सही दिशा में मेहनत की जाए तो सफलता निश्चित तौर पर मिलती है। हल्द्वानी के होनहार बेटे अभय जोशी ने यह कर दिखाया है। आइईएस में टापर रहे शीशमहल शिवालिक विहार फेज टू निवासी अभय जोशी मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी हैं। पिता ललित मोहन जोशी का अभय के बचपन के दौरान ही देहांत हो गया था। मां दया जोशी जलागम विभाग में कार्यरत है। अभय की उपलब्धि पर उनकी कालोनी के निवासियों ने खुशी जताते हुए कहा कि पहाड़ के लाल ने देश में कुमाऊं का नाम रोशन कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव एवं विराट धर्म सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 

बताते चलें कि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा का परिणाम 13 दिसंबर को जारी हुआ। इसमें इंडियन इकॉनोमिक सर्विस (IES) में शीशमहल शिवालिक विहार, फेज टू, निवासी अभय जोशी टापर रहे, तो वहीं इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) में अमित कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

अभय ने 10वीं तक की पढ़ाई दून पब्लिक स्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई सेंट पाल स्कूल से पूरी की। दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में आनर्स और स्नातकोत्तर की डिग्री लेने के बाद दो साल निजी कंपनी में काम करते हुए सिविल सर्विसेज की पढ़ाई भी जारी रखी। यूपीएससी की परीक्षा में दूसरी बार शामिल होने के बाद अभय जोशी ने शानदार सफलता हासिल की। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More