केदारनाथ पहुंची अभिनेत्री कंगना रनौत, कहा कि यहां आकर सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था, प्रण को मिली अधिक शक्ति  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

केदारनाथ।  ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के साथ ही फिल्मी हस्तियां भी एक के बाद एक भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंच रही है। बीते मंगलवार को खिलाड़ी फेम अभिनेता अक्षय कुमार बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे थे। तो आज बुधवार को निरंजनी पीठाधीश्वर 1008 स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज जी के साथ अभिनेत्री कंगना रनौत ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)मुख्य कार्याधिकारी /केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव योगेन्द्र सिंह ने कंगना रनौत का स्वागत कर भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद, भस्म, रूद्राक्ष माला भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने भगवान केदारनाथ से सभी के कल्याण की प्रार्थना की और कहा कि वह समर्पण भाव से केदारनाथ पहुंची हैं। यहां आकर सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था, प्रण को अधिक शक्ति मिली है। वह आम तीर्थयात्रियों के बीच दर्शन को पहुंची तथा तीर्थयात्रियों तथा तीर्थ पुरोहितों से भी मिली। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि आज परम पूज्य निरंजनी पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी 1008 कैलाशानंद गिरी जी महाराज भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे प्रात: को स्वामी जी का श्री बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम था लेकिन मौसम खराब होने के कारण बदरीनाथ के कार्यक्रम में बदलाव किया गया। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि फिल्म अभिनेत्री क़गना रनौत ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्था के लिए मंदिर समिति तथा प्रशासन की भी प्रशंसा की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Actress Kangana Ranaut reached Kedarnath Kedarnath news Pran got more power said that her faith in Sanatan Dharma came here Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More