अपर सचिव परिवहन ने किया सम्भागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण, ब्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। अपर सचिव परिवहन, रणवीर सिंह चौहान ने गुरूवार की सांय सम्भागीय परिवहन कार्यालय, हल्द्वानी का औचक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कार्यालय का निरीक्षण करने पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी के कक्ष के नजदीक स्थापित प्रसाधन कक्ष में गंदगी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। प्रसाधन कक्ष में आमजन सुगमता से पहुँच सके इसके लिए प्रवेश द्वार को बाहर से निर्मित करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

अपर सचिव के निरीक्षण के दौरान सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी व समस्त अनुभागों के कार्मिक अपने-अपने कक्ष व पटल में उपस्थित पाए गए। कार्यालय के सामान्य प्रशासन अनुभाग से सम्बन्धित पत्रावलियां सुव्यवस्थित रूप से संरक्षित पायी गई, वहीं विभिन्न अनुभागों में फाईलों को रखने के लिए पर्याप्त स्थान न होने पर एआरटीओ को समिति गठित कर पत्रावलियों को वीडआउट करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

परमिट अनुभाग में अधिक संख्या में फाईले पाये जाने पर अपर सचिव परिवहन ने परमिट अनुभाग पत्रावलियों को यथा शीघ्र डिजिटाईजेशन करने हेतु आरटीओ को निर्देशित किया। एआरटीओ कक्ष में शिक्षार्थी एवं स्थायी चालक लाईसेंस के परीक्षण के लिए लगाये गए आईपी एडेªस बेस्ड कैमरे से अनुश्रवण व सभी कार्मिकों द्वारा बायोमैट्रिक से अटेंडेंस दर्ज की जा रही है। इस अवसर पर आरटीओ संदीप सैनी, एआरटीओ प्रशासन विमल पाण्डे, प्रवर्तन नन्द किशोर सहत अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजीव गांधी जयंती पर जिला-महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More