हल्द्वानी। ऊंचापुल क्षेत्र में समाचार कवरेज के दौरान पत्रकार दीपक अधिकारी पर जानलेवा हमला कराने के आरोपी चौहान बिल्डर के अवैध निर्माण पर आज प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया।
जानकारी के अनुसार पत्रकार दीपक अधिकारी ऊंचापुल के पास नहर किनारे बने अवैध निर्माण की कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान चौहान बिल्डर के दो बदमाश हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और उन पर बेरहमी से हमला कर उन्हें अधमरा करने के साथ ही करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल पत्रकार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने घटना का संज्ञान लेते हुए कार्यवाही के आदेश दिए। जिस पर आज सुबह प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, प्राधिकरण के सचिव विजय नारायण शुक्ला, तहसीलदार कुलदीप पांडेय मौजूद थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]