निवर्तमान सांसद की अक्षमता एवं निष्क्रियता प्रमाणित हो जाने के बाद उन्हें क्षेत्र की जनता से माफी मांग लेनी चाहिए – प्रकाश जोशी 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता
हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट द्वारा आधी से ज्यादा सांसद निधि खर्च न कर पाने का आरोप आज तथ्यात्मक तौर पर प्रमाणित हो गया। इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी द्वारा लगाए गए आरोपों पर चुनाव आयोग में शिकायत करके वर्तमान सांसद अजय भट्ट खुद अपने बनाए जाल में घिर गए।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने चुनाव आयोग को आज विस्तृत जवाब प्रस्तुत करते हुए केंद्र सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की वेबसाइट पर अद्यतन किया गया आधिकारिक शासकीय आंकड़ा जारी किया करते हुए एवं इस संबंध में प्रकाशित खबरों की प्रति के साथ चुनाव आयोग को अपना जवाब प्रस्तुत किया। भाजपा सरकार के आंकड़े यह साबित करते हैं कि अजय भट्ट द्वारा 17 करोड़ की कुल सांसद निधि में से केवल 8 करोड़ के ही प्रस्ताव भेजे गए जिसमें से मात्र 7 करोड़ के कार्य की स्वीकृति प्रदान कि गई और इतनी ही राशि रिलीज हुई है। इन आंकड़ों के सामने आने से कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा लगाया गया यह आरोप तथ्यात्मक तौर पर प्रमाणित हो गया कि श्री भट्ट ने अपनी सांसद निधि की 10 करोड़ राशि का कोई उपयोग नहीं हुआ और नैनीताल उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र 10 करोड़ के विकास कार्यों से वंचित रह गया।
जातव्य है कि निवर्तमान सांसद ने कांग्रेस द्वारा अखबारों में प्रकाशित विज्ञापनों में सांसद निधि समेत अन्य आरोपों को असत्य एवं तथ्यहीन बताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर आयोग ने कांग्रेस प्रत्याशी को 48 घंटे में जवाब दाखिल करने हेतु नोटिस दिया था। कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से निवर्तमान सांसद अजय भट्ट की अक्षमता एवं निष्क्रियता प्रमाणित हो जाने के बाद उन्हें क्षेत्र की जनता से माफी मांग लेनी चाहिए। उन्होंने एक बार फिर अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनकी आठ असफलताओं पर सार्वजनिक बहस की खुली चुनौती दी है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात भारी-भरकम पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात हुआ बाधित 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the incompetence and inaction of the outgoing MP is proved he should apologize to the people of the area - Prakash Joshi congress news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखण्ड भाजपा में इस्तीफे के गरमाई राजनीती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर घमासान के संकेत मिलने लगे हैं। संगठन में पदों को लेकर नेताओं के बीच खींचतान खुलकर सामने आ रही है। देहरादून भाजपा महानगर में मंडल अध्यक्षों के बदलाव को लेकर उठा विवाद अब सियासी चर्चा […]

Read More