प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर सभी तैयारी पूर्ण, 22 मिनट तक रहेंगे द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर धाम पहुंचने को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पीएम के कार्यक्रम के आधार पर मंदिर समिति ने भी अपनी ओर से कार्यक्रम तय कर दिए हैं। मंदिर समिति के अनुसार पीएम जागेश्वर धाम मंदिर परिसर में 10 मिनट तक अलग-अलग मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। पांच मिनट की परिक्रमा का भी पीएम का कार्यक्रम है, जबकि सात मिनट तक वह यहां साधना करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी 12 अक्तूबर को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में 22 मिनट तक रहेंगे। सर्वप्रथम 11 पंडित स्वस्ति वाचन कर पीएम का स्वागत करेंगे। इसके बाद दो मुख्य जागेश्वर मंदिर में छह मिनट की पूजा होगी। दो-दो मिनट की अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना कराई जाएगी। पीएम सात मिनट तक साधना कर सकते हैं। हालांकि साधना का समय बढ़ भी सकता है, लेकिन शुरुआती तैयारी के हिसाब से मंदिर परिसर में कुल 22 मिनट का कार्यक्रम बनाया गया है। पीएम को पूजन कराने वाले सभी पंडित कुर्ता, धोती, वास्कट और टोपी पहने हुए होंगे। हालांकि उनके परिधानों का रंग अभी तय नहीं हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: All preparations are complete for the arrival of Prime Minister Modi almora news it will remain for 22 minutes in the famous Jageshwar Dham among the twelve Jyotirlingas PM Modi Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More