प्रेमी की मौत के लिए प्रेमिका पर उत्पीड़न का आरोप, पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के रहने वाले एक पिता ने बेटे की आत्महत्या के बाद उसकी कथित प्रेमिका पर बेटे से पैसे वसूलने व उसका मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसके पुत्र की प्रेमिका अक्सर उससे पैसे के लिए ब्लैकमेल कर रही थी जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर लिया ।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

पुलिस ने कथित प्रेमिका पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार काठगोदाम निवासी 23 वर्षीय अमन ने बीते दिनों आत्महत्या कर ली थी। पिता त्रिलोक सिंह के बेटे के फोन पर गुलरभोज की एक लड़की से उसके प्रेम प्रसंग का मामला संज्ञान में आया। यह भी सामने आया की लड़की उनके बेटे से लंबे समय से ब्लैकमेल कर धन वसूल रही थी। जिसके चलते उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान हो गया और उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पिता की शिकायत पर उधम सिंह नगर गुलरभोज की युवती के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।काठगोदाम एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Allegations of harassment on girlfriend for boyfriend's death Haldwani news police started investigation by registering case on father's Tahrir Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More