मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत दो मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिनके माध्यम से श्रमिकों को कार्यस्थल और आवास पर ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है। नई योजनाओं के माध्यम से श्रमिक परिवारों को पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पोषण योजना के तहत श्रमिक परिवारों को पोषण सहायता, जबकि मुख्यमंत्री शिक्षा सामग्री योजना के अंतर्गत उनके बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित  मुख्यमंत्री स्वच्छता सामग्री वितरण कार्यक्रम के तहत श्रमिक परिवारों को हाईजीन किट वितरित की जाएगी।  मुख्यमंत्री योग एवं वेलनेस आरोग्य योजना के तहत श्रमिकों के बच्चों को योग एवं वेलनेस का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना में प्रतिवर्ष 210 विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ प्रशिक्षण मिलेगा, जबकि तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 70 युवाओं को रोजगार से जोड़ने की भी व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण योजना  के तहत शुरू की गई मोबाइल मेडिकल वैन में एक्स-रे, ईसीजी सहित 44 प्रकार की जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी। टेली-कंसल्टेशन के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह भी उपलब्ध होगी व जांच के बाद तीन माह तक स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जाएगी। इसकी शुरुआत पौड़ी गढ़वाल और चंपावत जिलों से की गई है, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

कहा कि राज्य सरकार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आजीविका मजबूत करने के लिए आवश्यक औजार, साइकिल और सिलाई मशीन उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही घर निर्माण या खरीद के लिए आर्थिक सहायता तथा वृद्ध निर्माण श्रमिकों को मासिक पेंशन देकर सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से वास्तविक पात्र श्रमिकों तक पहुंचे और उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Chief Minister Pushkar Singh Dhami dehradun news Devbhoomi News flagged off Hindi News mobile medical van News from the hills News From the Pahad registered construction workers and their families the Chief Minister launched welfare schemes for registered construction workers and their families uttarakhand news welfare schemes launched While flagging off mobile medical vans

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More