सितारगंज। उप प्रधान संगठन सितारगंज ने ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के अधिकार एवं उनकी भूमिका सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पंचायती राज्य अधिनियम धारा 31 के अंतर्गत उप प्रधानों को प्रदत्त अधिकारों का प्रभावी रूप से पालन कराने तथा विभिन्न समितियों में उप प्रधानों को उचित जिम्मेदारी दिए जाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में उप प्रधानों की प्रभावी सहभागिता से पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकता है। संगठन ने मांग की कि ग्राम पंचायत की बैठकों, विकास कार्यों एवं महत्वपूर्ण निर्णयों में उप प्रधानों की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
संगठन ने ग्राम पंचायत की विभिन्न समितियों में उप प्रधानों को उचित प्रतिनिधित्व देने के साथ ही संबंधित समितियों का सभापति नियुक्त किए जाने की व्यवस्था किए जाने की मांग भी की। इसके अलावा पंचायत में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी उप प्रधानों को नियमित रूप से उपलब्ध कराने तथा उनकी जानकारी एवं सहमति के बिना महत्वपूर्ण पंचायत संबंधी निर्णय लिए जाने पर उचित दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई। साथ ही विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों को उप प्रधानों के अधिकारों एवं दायित्वों के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया गया।
इस मोके पर शेर सिह निर्मल सिह मो नवाजिश बलबीर सिह नीरज कुलवत सिह परमजीत सिह कमलदीप भगवान सिह लखमीर सिह कृष्ण सिह आदि माजूद थे
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बागेश्वर। यहां शनिवार (आज) दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई। भूकंप की तीव्रता कम होने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुड़की। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक पर अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले युवक को गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। दोनों को सीने में गोली लगने की बात सामने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुड़की। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अंबिका पंत की अदालत ने ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक की हत्या में मुख्य आरोपी विपिन कुमार और अभिषेक को हत्या और आपराधिक साजिश के मामले में दोषी ठहराकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विपिन को आर्म्स एक्ट के मामले में भी सात […]