तेज आवाज में गाने बजाने पर रोकने पर गुस्साये दुकानदार ने दांतो से काटी युवक की अंगुली  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर तेज आवाज में गाने बजाने पर एक युवक ने दुकानदार को टोका तो गुस्साए दुकानदार ने पहले गालीगलौज की, इसके बाद दांत से युवक के हाथ की अंगुलियां काट दीं और तब तक नहीं छोड़ा, जब तक एक अंगुली कटकर जमीन पर नहीं गिर गई। शोरशराबा होने पर भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपित भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

तुलसी नगर पालीशीट वार्ड-पांच निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में कुमाऊं कालोनी दमुवाढूंगा के जयराज खड़का की बिजली की दुकान है। अक्सर दुकान पर तेज आवाज में गाने बजाए जाते हैं। आठ नवंबर की रात 10 बजे दुकान में गाने बज रहे थे। उनके बच्चों के स्कूल में टेस्ट चल रहे हैं, इसलिए पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही थी। इस पर उन्होंने दुकानदार को गाने बंद करने के लिए कहा तो वह हमलावर हो गया। दांतों से हाथ की एक अंगुली को काटकर अलग कर दिया। लोगों को आता देख जयराज जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि विभिन्न धाराओं में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महेंद्र का कहना है कि अंगुली कटने से वह लहूलुहान हो गया और दर्द से कराहने लगा। स्वजन ने उसकी कटी हुई अंगुली को जमीन से उठाई और अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद वह थाने में शिकायत कराने पहुंचा है। आरोपित से जानमाल का खतरा बताया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Angry shopkeeper bit a young man's finger when he stopped him from playing loud songs Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More