राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 929 पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति शासनादेश हुआ जारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए 929 पदों पर अतिथि शिक्षकों यानी गेस्ट टीचर की नियुक्ति की जाएगी। बकायदा शासन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी आदेश के अनुसार पूर्व अनुमति के क्रम में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के अलावा 1300 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव कार्मिक विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

गौरतलब है कि उत्तराखंड में सरकार की ओर से शिक्षा विभाग में 6250 पदों पर अस्थायी नियुक्ति की जानी है। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद शासन की ओर से गेस्ट टीचरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार वर्तमान में खाली 929 पदों पर गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषयों में गेस्ट टीचरों की नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति के लिए 22 नवंबर 2018 के शासनादेश में तय प्रक्रिया के साथ ही मानदेय को पुनरीक्षित करते हुए गेस्ट टीचरों के लिए 25000 रुपये मानदेय की अनुमति प्रदान की गई है।शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के अनुसार 929 पदों पर गेस्ट टीचरों की नियुक्ति के आदेश के साथ ही 1300 अन्य पदों पर गेस्ट टीचरों की नियुक्ति होनी है। 1300 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा गया है। कार्मिक से अनुमति के बाद प्रस्ताव कैबिनेट में आएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Appointment of guest teachers on 929 posts of teachers in government secondary schools dehradun news Guest teacher mandate issued Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More