नैनीताल। यहां कैचीधाम नदी में फंसे 04 व्यक्तियों को एसडीआरएफ़, एवं नैनीताल पुलिस ने स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से रेस्क्यू कर सकुशल बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 21जुलाई को बरधो धनियाकोट राजस्व क्षेत्र तहसील कैचीधाम नैनीताल नदी में 04 व्यक्तियों के फँसने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ़, स्थानीय व्यक्तियों एवम् चौकी खैरना पुलिस, राजस्व पुलिस की सहायता से रेस्क्यू चलाया गया। उक्त चारों व्यक्तियों शिवम् जयसवाल पुत्र श्री राम शरण निवासी द्वारिका दिल्ली उम्र 20 वर्ष, विवेक बिष्ट पुत्र कैलाश बिष्ट निवासी धारी खैरनी बेतालघाट उम्र 12 वर्ष, विपांशु रावत पुत्र गोपाल सिंह निवासी द्वारिका दिल्ली उम्र 20 वर्ष एवं रोहित बिष्ट पुत्र प्रेम सिंह निवासी नो गाँव काकड़ीघाट भवाली उम्र 18वर्ष को 03 घंटे के रेस्क्यू के उपरांत सकुशल नदी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया।
इस दौरान एसडीआरएफ़ टीम में निरीक्षक राजेश जोशी, हेड कांस्टेबल नवीन सिंह कुंवर, कांस्टेबल प्रेम सिंह, संतोष सिंह, नीरज परगई, सोहन चौबे, होमगार्ड विक्रम सिंह, रोहित कुमार एवं पुलिस टीम में उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार चौकी प्रभारी खैरना व कानि0 प्रयाग जोशी मौजूद रहें।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइकें […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। प्रदेश में शनिवार (आज) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें 👉 अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]