हल्द्वानी में 15 एकड़ जमीन में बनेगा एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी, जिलाधिकारी ने किया चयनित भूमि का निरीक्षण  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार हल्द्वानी में 15 एकड़ में एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी बनाने जा रही है की। शासन से अनुमति स्वीकृति होने के बाद नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान एरीज निदेशक प्रोफेसर दीपांकर बनर्जी भी मौजूद रहे जहां एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी के तीन पानी नियर ओपन यूनिवर्सिटी के समीप भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि तीनपानी ओपन यूनिवर्सिटी के समीप भूमि चिन्हित कर प्रस्तावित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी बनाने की सैद्धातिंक स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह भारत का पहला एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी है जिसे हल्द्वानी में विकसित किया जाएगा। इस पार्क में नक्षत्र और नवग्रह को जुड़े अध्ययन किए जा सकेंगे। एस्ट्रोपार्क बनने से क्षेत्र की अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होगी वही देश विदेश के एरीज में शिक्षा प्राप्त कर रहे शिक्षार्थियों के शिक्षा के विकास के साथ ही क्षेत्र के पर्यटन को बढावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि एस्ट्रोपार्क में साइंस लैब के साथ ही शिक्षार्थियों के लिए हास्टिल, डेटा सेंटर एवं साइंस का पार्क भी निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा एशिया की सबसे बडी देवस्थल एरीज दूरबीन ओखलकांडा नैनीताल से एस्ट्रोपार्क की कनक्टीविटी दी जायेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Astropark Cum Science City will be built on 15 acres of land in Haldwani District Magistrate inspected the selected land Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More