एक साल बाद जमानत पर रिहा हुए बाजपुर पिपलिया गोली काण्ड के आरोपी अविनाश शर्मा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पूरे एक साल तक न्यायिक हिरासत में जेल में रहने के बाद ऊधमसिंह नगर बाजपुर पिपलिया गोली कांड के मुख्य आरोपी एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव अविनाश शर्मा को कोर्ट से गैंगस्टर एक्ट में जमानत मिलने के बाद आज हल्द्वानी जेल से रिहाई मिल गई है। 

आज जेल से रिहा होने के बाद बड़ी संख्या में हल्द्वानी उप कारागार पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अविनाश शर्मा का जोरदार स्वागत किया। बता दें कि बीते 26 अप्रैल वर्ष 2022 की रात ग्राम पिपलिया निवासी नेत्रपाल शर्मा के घर पर हुई फायरिंग की वारदात में अविनाश शर्मा के निजी गनर कुलवंत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। गोली कांड में बाजपुर के कनिष्क उप प्रमुख राजेंद्र सिंह सहित तीन लोग घायल हो गए थे….इस पूरे मामले में पुलिस ने अविनाश शर्मा सहित 13 लोगों के खिलाफ बलवा और आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया था, वहीं दूसरे पक्ष ने भी नेत्रपाल शर्मा पर हत्या का केस दर्ज करवाया था। इस पूरे मामले पर जिला पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अविनाश शर्मा और उनके साथियों पर गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया था। जांच के बाद अविनाश शर्मा सहित 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, उधर नेत्रपाल शर्मा पक्ष द्वारा काफी मजबूत पैरवी के कारण एक साल बाद कहीं जाकर अविनाश शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से इस पूरे मामले में जमानत तो मिल गई थी बावजूद गैंगस्टर एक्ट में जमानत न मिलने के कारण अविनाश शर्मा न्यायिक हिरासत से बाहर नहीं आ सके। अब गैंगस्टर कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अविनाश शर्मा पूरे एक साल बाद हल्द्वानी उप कारागार से बाहर आ गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused in the Bajpur Piplia firing case Avinash Sharma Haldwani news released on bail after one year Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More