अतीक के शूटर पर गरजा ‘बाबा का बुलडोजर’ 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तर प्रदेश। उमेश पाल हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब तक दो बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापेमारी तेज है। वहीं, दूसरी ओर मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद के करीबियों के ठिकानों पर प्रशासन बुलडोजर की कार्रवाई कर रहा है। सोमवार (आज) प्रशासन उमेश पाल हत्याकांड में फरार बदमाश गुलाम के घर को गिरा रहा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती है। गुलाम पर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने पांच लाख का इनाम घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के भाई, बेटे, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन और अन्य अपराधी आरोपी हैं। वारदात के बाद से शाइस्ता परवीन फरार हो गई है। पुलिस और एसटीएफ की टीम उसकी तलाश में लगातार छापेमारियां कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने हाल ही में शाइस्ता पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। वहीं, वारदात में शामिल दूसरे अपराधियों पर पांच लाख का इनाम घोषित है। ऐसा कहा जा रहा है कि अतीक ने ही गुजरात के साबरमती जेल से इस वारदात को अंजाम देने की साजिश रची। इसके लिए उसने अपने बेटों और भाई की मदद की। शूटरों को शाइस्ता ने पैसे दिए। बताया जाता है कि शाइस्ता ने शूटरों को वारदात को अंजाम देने के बाद भागने के लिए एक-एक लाख रुपये दिए गए थे। वहीं, असद ने हर बदमाश को मोबाइल और सिम प्रदान किया था। बताते चलें कि बीते 24 फरवरी को बदमाशों ने उमेश पर दिन दहाड़े गोलियां बरसा दी थी। इस फायरिंग में उमेश और उसकी सुरक्षा में तैनात दो जवानों की मौत हो गई थी। उमेश पाल बसपा नेता राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह था। सूत्रों के मुताबिक, उमेश को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी थीं, लेकिन वह इन धमकियों से कभी डरा नहीं। वहीं, बदमाशों ने जिस समय उमेश को गोली मारी , उसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें कुछ बदमाश बम बरसाते और फायरिंग करते दिख रहे हैं। वहीं, उमेश की पत्नी जया पाल ने योगी सरकार से अपराधियों के किलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Baba's bulldozer' roared at Atiq's shooter Umesh pal murder case up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा –  प्रमोद तिवारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग के रहते कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।तिवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ पद […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More