विजिलेन्स कर्मी बनकर सिचांई विभाग के कर्मी से 1 लाख रूपये की रंगदारी लेनी पड़ी भारी, पुलिस ने दो पत्रकार सहित एक चालक को किया गिरफ्तार जबकि महिला साथी हुई फरार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां सिंचाई विभाग के कर्मी से रंगदारी मांगने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन पत्रकारों को गिरफ्तार किया है जबकि एक महिला फरार चल रही है। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। 

एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत दिवस सिंचाई विभाग के प्रधान कार्यालय में तैनात बाबू ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि गुरुवार को एक महिला सहित चार लोग उनके कार्यालय पहुंचे। सभी ने स्वयं को पुलिस की विजिलेंस शाखा का अधिकारी बताया और विजिलेंस का आईकार्ड दिखाया। इसमें से एक आरोपी के साथ वह बाइक से एटीएम पहुंचे और 70 हजार रुपये निकाले। बाकी की रकम 20 हजार रुपये अपने परिचित से उधार लिए और 10 हजार रुपये मिलाकर आरोपियों को एक लाख रुपये की रकम दी। इसके बाद सभी फरार हो गए। जिसके बाद सिंचाई विभाग के कर्मी ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में करते हुए मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस द्वारा रंगदारी मांगने वालों की तलाश शुरू करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी का अवलोकन करते हुए आस पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गयी तथा पतारसी सुरागरसी करने हेतु क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये। उक्त गिरोह में शामिल  03 अभियुक्तो को मनिहार गोठ टनकपुर जिला चम्पावत से रंगदारी में वसूली गयी धनराशि व घटना में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा पूछताछ में उन्होंने अपना नाम भूपेंद्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह बाजपुर, सुंदर सिंह पुत्र हयात सिंह निवासी गुलरभोज, सौरभ गाबा पुत्र किशन लाल शांति बिहार रुद्रपुर बताया। जबकि फरार महिला का नाम साक्षी सक्सेना निवासी नोएडा शामिल है। तीनों आरोपियों के पास से 90 हजार बरामद हुए है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले सौरभ गाबा वर्ष 2019 में चिकित्सक के स्टिंग में एक लाख की रंगदारी मांगने में जेल जा चुका है। इन तीनों को टनकपुर में रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी हरेंन्द्र चौधरी, वरिष्ठ उप निरीक्षक विजय मेहता, चौकी प्रभारी टी.पी.नगर पंकज जोशी, चौकी प्रभारी मंगलपडाव जगदीप नेगी, कांस्टेबल बंशीधर जोशी,  घनश्याम रौतेला एवं अनिल गिरी (एसओजी) सम्मिलित रहे। उपरोक्त पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र डॉ0 नीलेश आनन्द भरणे  द्वारा 10,000/-रू0 व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा 5000/- रू0 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Being a vigilance worker crime news Haldwani news he had to extort Rs 1 lakh from an irrigation department worker the police arrested a driver along with two journalists Uttrakhand news while the female accomplice absconded

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More