दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार सिपाही की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। सहारनपुर रोड पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल सिपाही की मौत हो गई।पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर में दूसरे बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही सेमौत का कारण बनना आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
पुलिस को दी तहरीर में हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र निवासी मैनपाल ने बताया कि उनके भाई संजीव कुमार का विकासनगर के ढकरानी में मकान है। बताया कि बुधवार को उनके भाई ढकरानी से अपने गांव भगवानपुर आ रहे थे। रात करीब 9:50 बजे सहारनपुर रोड पर मिलन पैलेस के पास एक बाइक चालक ने लापरवाही से उनके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान लेहमन अस्पताल में उनके भाई की मौत हो गई। बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक चालक का नाम हरबर्टपुर के फतेहपुर निवासी शुभम है। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का कारण बनने आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक पुलिस विभाग में कांस्टेबल था। वह देहरादून पुलिस लाइन में तैनात था।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bike riding soldier died Bike riding soldier died in collision between two bikes Collision between two bikes dehradun news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More