अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री रहें मौजूद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने शुक्रवार (आज) अपना नामांकन भरा। नामांकन से पूर्व जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित नामांकन जनसभा में प्रतिभाग किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा की पुण्य भूमि को नमन करते हुए कहा कि इस भूमि को भगवान जागेश्वर धाम एवं गोलज्यू देवता का आशिर्वाद प्राप्त है। यह अष्ट भैरव व नव दुर्गा की भूमि है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के पिथौरागढ़ में मेरा जन्म हुआ है एवं इसी क्षेत्र के चंपावत से सेवा का अवसर करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा दो बार से सांसद अजय टम्टा अल्मोड़ा एवं पूरे क्षेत्र की जनता की निरंतर सेवा करते आ रहे हैं। साथ ही दिन-रात हर कार्य हेतु तत्पर रहते हैं। हमेशा मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास की बात की है। उन्होंने कहा जनसभा में दिख रहे उत्साह एवं उमंग से पता चलता है कि निश्चित ही उत्तराखंड में “मिशन अगेन” को सुनिश्चित कर बीजेपी को अल्मोड़ा सीट से ऐतिहासिक विजय दिलाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित अनेकों भाजपाई मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news BJP candidate Ajay Tamta filed nomination from Almora-Pithoragarh Lok Sabha constituency Chief Minister Pushkar Singh Dhami along with state president and cabinet ministers were present Loksabha election 2024 Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More