पेंशन नहीं टेंशन देने का काम किया है भाजपा ने – बीपी सिंह

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। भाजपा के दृष्टि पत्र से प्रदेश के कर्मचारी वर्ग को मायूसी ही हाथ लगी है क्योंकि  पुरानी पेंशन से लेकर किसी भी मुद्दे पर भाजपा ने अगले पांच साल का कोई खाका कर्मचारियों के सामने नहीं रखा है। 

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने कहा कि एनपीएस कार्मिकों को उम्मीद थी कि भाजपा अपने घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन की बात प्रमुखता से रखेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा ने लाखों एनपीएस कार्मिकों की पीढ़ा को नजरंदाज किया। जिससे सभी एनपीएस कार्मिकों में मायूसी छा गई। कहा कि विधायक एवं सांसदो द्वारा राजकोष का पैसा अपने ऊपर खर्च करने के साथ ही विधायक व सांसद को जीवन भर पुरानी पेंशन दिए जाने का प्रावधान है, वहीं एनपीएस कार्मिक को पेंशन नहीं  देकर टेंशन देने का काम भाजपा ने किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने कहा है कि भाजपा पार्टी कार्मिकों का हित नहीं चाहती।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

जबकि देश हित में एनपीएस कार्मिक सदैव अग्रणी भूमिका में रहे हैं। कोरोना संकट में सबसे आगे एनपीएस कार्मिक रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों मे एनपीएस कार्मिकों की भूमिका निर्णायक होगी। कहा कि अपनी मांग के लिए एनपीएस कार्मिक अब समझ चुका है कि पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे पर कौन गंभीर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More