जिसे पाल पोस कर बढ़ाया उसी ने पालनहार का खून बहाया, अब पुलिस ने हत्यारोपी पोती को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर में हुए बुजुर्ग महिला हत्याकांड मामले में पुलिस ने पोती और एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस आरोपी युवक तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की गई तो कई ऐसे खुलासे हुए, जिसे सुन पुलिस भी हैरान रह गई है। इस हत्याकांड में महिला की पोती का भी हाथ था।
ज्ञात हो कि 14 मई यानी गंगा सप्तमी के दिन ज्वालापुर के चाकलान मोहल्ले में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी। जिसका खुलासा अब हरिद्वार पुलिस ने कर दिया है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि बुजुर्ग महिला की हत्या के खुलासे के लिए 10 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला था कि पेशे से तीर्थ पुरोहित गंगा सप्तमी के अवसर पर अपनी पत्नी/परिजनों के साथ पूजा अर्चना के लिए हरकी पैड़ी गया हुआ था। जबकि, उनकी बुजुर्ग मां घर पर अकेली थीं। दोपहर के समय चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो बुजुर्ग महिला लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू करते हुए घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ कई संदिग्धों से भी पूछताछ की। इस दौरान एक युवक की गतिविधि ज्यादा संदिग्ध नजर आई। ऐसे में बीबीए के छात्र उदित झा से सख्ती के साथ पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूली और पूरे घटनाक्रम के साथ ही हत्या की वजह समेत इसमें शामिल सभी किरदारों से पर्दा उठाया। जिसे बुजुर्ग महिला की पोती ने मोहरा बनाया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बुजुर्ग महिला की पोती का अनुराग नाम के एक युवक (ब्वॉयफ्रेंड) के साथ अफेयर है। जबकि, उसका (उदित) का कनखल निवासी एक युवती (गर्लफ्रेंड) के साथ अफेयर में है। ऐसे में चारों आपस में भी दोस्त हैं। जबकि, आरोपी उदित और उसकी सहेली की प्राइवेट फोटो व वीडियो मृतका की पोती के पास थी। बुजुर्ग महिला की पोती अपने बॉयफ्रेंड अनुराग को समय-समय पर काफी पैसे देती रहती थी। उसको आईफोन के लिए भी पैसे दिए थे। अनुराग 10 से 15 हजार रुपए के बीच की नौकरी करता था, लेकिन गर्लफ्रेंड यानी महिला की पोती की वजह से उसको कभी भी पैसों की कमी नहीं रही। इसकी वजह ये थी कि पोती दादी और घर के पैसे छुपा कर अनुराग को देती थी। धीरे-धीरे घर से पैसे गायब होने लगे। ऐसे में बुजुर्ग महिला समझ गई कि उसकी ही पोती पैसे ले जाती है। जिसके बाद दादी ने पैसे छुपाने शुरू कर दिए। लिहाजा पैसे न मिलने पर वो परेशान रहने लगी। वहीं पैसे न मिलने पर  उसके सिर पर खून सवार हो गया और उसने दादी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जिसके लिए उसने उदित झा को ब्लैकमेल करना शुरू किया। साथ ही धमकी दी कि वो उसकी दादी को रास्ते से हटा दे। ऐसा न करने पर वो उसकी (उदित और उसकी गर्लफ्रेंड) की प्राइवेट वीडियो वायरल कर देगी। ऐसे में योजना बनाई गई कि जब सभी लोग किसी काम से घर से बाहर जाएंगे तो वो (उदित) घर जाकर बुजुर्ग महिला का काम तमाम कर देगा। इसी बीच गंगा सप्तमी आ गई। ऐसे में बुजुर्ग महिला के सभी सदस्य गंगा स्नान और पूजन के लिए हरिद्वार निकल गए। ऐसे में पोती ने उदित झा को घर की सारी जानकारी देकर दादी को रास्ते से हटाने को कहा। उदित झा भी उस समय गंगा पूजन के लिए हरकी पैड़ी गया था। वहां से स्कूटी से घर आया और अपने कपड़े बदले। फिर रास्ते में पड़ने वाले अंसारी मार्केट से हथौड़ा खरीदकर महिला के घर की तरफ निकल गया। इसके बाद आरोपी उदित ने अपनी स्कूटी महिला के घर से कुछ दूरी कहीं लगा दी। इसके बाद सीसीटीवी से बचने के लिए छाता ओढ़कर पैदल ही निकला। वहीं, पैदल-पैदल ही आरोपी उदित गलियों से चलकर महिला के घर पहुंचा। जहां उसने महिला से पोते मुकुंद के बारे पूछा और उसे अपना दोस्त बताकर पीने के लिए पानी मांगा। जब महिला बरामदे में रखे फ्रिज से पानी निकाल रही थी, उसी दौरान उदित झा ने हथौड़े से उसके चेहरे पर वार कर दिया। ऐसे में उदित ने महिला के सिर और चेहरे पर हथौड़े से कई वार कर दिए। जिसके बाद महिला को ‘लहूलुहान कर घर से निकला और गली से पैदल पैदल भागते हुए वो अपनी स्कूटी के पास पहुंचा। जिसके बाद वो अपने घर चला गया। उधर, महिला की भी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हथौड़ा, मास्क, छाता और स्कूटी बरामद कर ली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news now the police arrested the granddaughter of the murderer The one who nurtured and brought up shed the blood of the nurturer Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More