जंगल की आग में जलने से युवक की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के खाईकट्टा में जंगल की आग में जलने से युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बृहस्पतिवार को सोमेश्वर के खाईकट्टा के पास जंगल में आग लग गई। गांव के ही लोग देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे। इसी बीच गांव का युवक महेंद्र सिंह (40) की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका आधा शरीर जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद दूसरे दिन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में लिया। रेंज अधिकारी मनोज लोहनी ने कहा कि नाप भूमि पर आग लगी थी। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं बीते दिनों सोमेश्वर क्षेत्र में लीसा दोहन में लगे दो महिला, दो पुरुष सहित चार श्रमिकों की जंगल की आग की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news forest fire Uttrakhand news young man died Young man died due to burning in forest fire

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More